मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP News:सिद्धार्थ नगर में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का मामला आया सामने,लिफ्ट देने के बहाने चार मनचलों ने दिया घटना को अंजाम

इंडिया वॉइस

Crime News In UP:उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर से एक गैंग रेप की घटना सामने आई है ,सिद्धार्थ नगर में एक नाबालिक किशोरी से लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ गैंगरेप किया गया,यह घटना सिद्धार्थ नगर के त्रिलोकपुर क्षेत्र के एक गाँव का है जहां किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों और एक महिला के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

शेयर करें

Sidharthanagar News:उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर से एक गैंग रेप की घटना सामने आई है ,सिद्धार्थ नगर में एक नाबालिक किशोरी से लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ गैंगरेप किया गया,यह घटना सिद्धार्थ नगर के त्रिलोकपुर क्षेत्र के एक गाँव का है जहां किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों और एक महिला के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.

पीड़ित नाबालिक लड़की जो की त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली है उसने पुलिस को बताया कि डुमरियागंज राप्ती नदी पर पुल के नीचे ले जाकर तीन युवकों ने उसके साथ रेप किया.इस दौरान वह अपनी जान की भीख मांगती रही लेकिन उन हैवानों ने उसकी एक भी नहीं सुनी. इसी दौरान एक महिला से मदद भी मांगी तो वह भी उस लड़की की पिटाई करने लगी और उन दरिंदों की मदद करने लगी. पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह अपनी बहन के घर से पैदल वापस आ रही थी पकरैला चौराहे पर मुर्गी काट रहे एक युवक ने जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया बोला कि मैं तुम्हें घर छोड़ दूंगा लेकिन बाद में वह मुझे राप्ती नदी डुमरियागंज पुल के नीचे ले गया और मेरे साथ बलात्कार करता रहा.

पीड़िता ने बताया कि मैं जान की भीख मांग रही थी लेकिन उसने मेरी एक भी नहीं सुनी इतने में तीन चार लोग और आ गये और उन लोगों ने भी मेरे साथ रेप किया.इटवा थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की उम्र लगभग 15 वर्ष के आसपास है. पीड़िता पढ़ी लिखी नहीं है, पीड़िता ने तीन लोगों और एक महिला के नाम से तहरीर दी है. किशोरी की तहरीर के आधार पर तीन युवकों और एक महिला के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया गया है. इस केस में से एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. दो अज्ञात व्यक्तियों और महिला की तलाश जारी है.

टैग: UP news
शेयर करें