Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः विश्व की सभी समस्याओं का समाधान भगवद्गीता में निहितः अमित शाह

हरियाणाः विश्व की सभी समस्याओं का समाधान भगवद्गीता में निहितः अमित शाह

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता व संत सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विश्व की सभी समस्याओं का समाधान भगवद्गीता में निहित है। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता को मूर्तस्वरूप दिलाने के लिए धारा 370 हटी। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण व ट्रिपल तलाक की समाप्ति हुई।

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता व संत सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विश्व की सभी समस्याओं का समाधान भगवद्गीता में निहित है। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता को मूर्तस्वरूप दिलाने के लिए धारा 370 हटी। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण व ट्रिपल तलाक की समाप्ति हुई।

पढ़ें :- केरल के एर्नाकुलम में प्रार्थना सभा के दौरान धमाका, एक की मौत, 36 घायल, अमित शाह ने सीएम से बात कर लिया हालात का जायजा

गृहमंत्री अमित शाह ने देश-विदेश में गीता को प्रचारित करने में स्वामी ज्ञानानन्द महाराज की अहम भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके जीवन का अध्ययन करना होगा। संत सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री के अतिरिक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल, योगाचार्य बाबा रामदेव, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज, स्वामी परमात्मानंद, राजेंद्र दास, निर्मल दास पीयूष मुनि, माधव प्रिया दास, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, महंत बंसी पुरी, विश्व हिंदू परिषद से दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता संदेश हमें अंधकार के वातावरण से प्रकाश की तरफ लेकर जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 30 लाख से अधिक लोगों की गीता जयंती समारोह में उपस्थिति रहेगी, क्योंकि गीता का संदेश आज भी हजारों वर्ष उपरांत उतना ही शाश्वत तथा सार्वभौमिक है, जितना उस समय दिया गया था। आज हमारे लिए हर्ष का विषय कि जो अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 में शुरू किया गया, आज उसने पहले से बड़ा आकार ले लिया है।

कहा कि देश की आज़ादी के बाद देश में कुछ चुनौतियां थी, सरदार वल्लभ भाई पटेल ने उसे हल किया। हालांकि उसके बाद भी राम मंदिर, धारा 370 जैसे मुद्दे रहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह ने उनका आसानी से समाधान किया।

कहा कि एक दिन पहले ही देश की भावनाओं से ओतप्रोत हमारे नए CRPC, IPC के तीन क़ानून बनाए। योगाचार्य रामदेव ने कहा कि गीता का उद्घोष जन-जन के मन में होना चाहिए तभी विकसित भारत का स्वप्न सार्थक होगा।गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने कहा कि गीता संदेश युगो युगो उपरांत आज भी प्रासंगिक है। गीता विश्व का ऐसा एकमात्र ग्रंथ है जो युद्ध के मैदान से विश्व वैश्विक शांति के लिए दिया गया।

पढ़ें :- उत्तराखंड में जल्द लागू हो सकता है UCC, अमित शाह से मिले CM और ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com