मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म का पोस्टर रिलीज,सोनाली की बेटी यशोधरा ने किया रिलीज

इंडिया वॉइस

मशहूर एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म प्रेरणा का पोस्टर रिलीज, बेटी ने गोवा पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

शेयर करें

मशहूर एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म प्रेरणा का पोस्टर रिलीज हो गया है. जिसे सोनाली की बेटी यशोधरा ने रिलीज किया है,हिसार में सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया. सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म ‘प्रेरणा’ का पोस्टर उनकी बेटी यशोधरा ने हिसार के ढंढूर फार्म हाउस में रिलीज किया.बीते महीने की 22 तारीख को सोनाली फोगाट का आस्मिक निधन हो गया था.

सामने आया सोनाली फोगाट की आखिरी फिल्म का पोस्टर

रिलीज के वक्त यशोधरा ने कहा कि मम्मी की आखिरी मूवी बेहद ही मोटिवेशनल मूवी है और मैं सबसे निवेदन करती हूं और जितने भी कलाकार है, वह ज्यादा से ज्यादा इस फिल्म को प्रमोट करें और देखें. वही सोनाली की बहन रुकेश पुनिया ने फिल्म को लेकर कहा कि यह दीदी की आखिरी मूवी है और हरियाणा और पंजाब के कलाकारों से मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि वह इस फिल्म को प्रमोट करें. मरते-मरते भी बहन इस फ़िल्म में स्वच्छता अभियान व कई अन्य संदेश देकर गई हैं. आपको बता दें कि सोनाली फोगाट अपने शानदार डांस वीडियो को लेकर काफी मशहूर थीं. जिसकी वजह से सोनाली रातों-रात स्टार बन गई थीं.
बेटी ने उठाए जांच पर सवाल
सोनाली फोगाट केस के तहत गोवा पुलिस की जांच को लेकर बेटी यशोधरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि गोवा पुलिस यहां जांच के लिए घूम रही है और उधर रिमांड पर रिमांड बढ़ाए जा रहे हैं. आरोपी कुछ बोल नहीं रहे हैं कि उन्होंने क्यों मारा है. पुलिस का काम है कि उनसे सच उगलवाए.

शेयर करें