मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

सोनम कपूर ने अनोखे अंदाज में डैडी अनिल कपूर को विश किया 66th बर्थडे

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर शनिवार, 24 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 66 की उम्र में भी एक्टर ने खुद को काफी फिट रखा है.

शेयर करें

Happy Birthday Anil Kapoor: बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर शनिवार, 24 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 66 की उम्र में भी एक्टर ने खुद को काफी फिट रखा है. अनिल कपूर का जादू फैंस के सर चढ़कर बोलता है, यही कारण है कि आज भी थिएटर में उन्हें देखने दर्शक खींचे चले जाते हैं.

इस दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए सोनम कपूर ने पिता की कुछ अनदेखी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है. इनमें से एक फोटो में अनिल कपूर अपने नाती वायु के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं बाकी तस्वीरों से अनिल और उनके बच्चों के बचपन की यादें जुड़ी हैं.

66 साल के हुए अनिल कपूर

अनिल कपूर अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं. हमेशा हंसता- मुस्कुराता यह बिंदास एक्टर बढ़ती उम्र के साथ और भी जवां दिखता है.66 की उम्र में भी एक्टर के चेहरे का ग्लो कम नहीं हुआ.
अनिल कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में देकर फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है. उन्होंने पर्दे पर अपने हर किरदार को काफी अच्छे से निभाया है.

परिवार में कौन-कौन?

अनिल कपूर की फैमिली में उनके बड़े भाई बोनी कपूर और एक बड़ी बहन रीना, एक छोटे भाई संजय कपूर और उनके बच्चे हैं. आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि अनिल कपूर के पिता बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शम्मी कपूर के सेक्रेटरी हुआ करते थे. बॉलीवुड में अनिल कपूर का नाम बड़े ही रिस्पेक्ट के साथ लिया जाता है, उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा, रोमांस चाहे जैसा भी रोल हो अनिल कपूर बड़ी ही आसानी से उसमें ढल जाते हैं.

शेयर करें