मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
अन्य खबरें

South Africa News: जोहान्सबर्ग में एक गैस टैंकर में विस्फोट, अब तक 10 लोगों की मौत; कई हुए घायल

इंडिया वॉइस

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक गैस टैंकर में विस्फोट होने के बाद 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं.

शेयर करें

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक गैस टैंकर में विस्फोट होने के बाद 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.अधिकारियों ने कहा बोक्सबर्ग शहर में कम ऊंचाई वाले एक रेलवे पुल के नीचे गैस टैंकर फंस गया था, जिसमें बाद में विस्फोट हो गया.

विस्फोट में 10 लोगों की मौत

गैस टैंकर में बलास्ट इतना जोरदार था कि वहां मौजूद आठ लोगों की इस हादसे में मौत हो गई था, हालांकि, दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मौत का आंकड़ा 10 हो गया है, जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, गैस टैंकर में विस्फोट काफी जोरदार था. इस बलास्ट का असर आसपास की इमारतों पर भी हुआ है. विस्फोट के कारण इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

इमारतों को पहुंचा नुकसान

एकुरहुलेनी आपातकालीन प्रबंधन सेवा (ईएमएस) के प्रवक्ता विलियम नटलाडी ने कहा कि इस घटना में एक अस्पताल को भी क्षति पहुंची है. प्रवक्ता ने दमकल विभाग के दो कर्मियों समेत नौ लोगों के विस्फोट में मारे जाने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि दमकल विभाग के छह कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गैस टैंकर में विस्फोट उस वक्त हुआ, जब दमकल विभाग के कर्मचारी उसमें लगी एक छोटी सी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे.

शेयर करें