मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

19 साल बाद ऐसा संयोग, जब सावन का महीना पूरे 59 दिनों का रहेगा

Rajni

सावन का महीना सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लेने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है।

lord shiva
शेयर करें

नई दिल्ली। सावन का महीना सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लेने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल 2023 का श्रावण मास बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार सावन का महीना 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू पंचांग विक्रम संवत 2080 के अनुसार इस साल अधिक मास पड़ रहा है, जिसमें पूरे 13 महीने होंगे। माना जा रहा है कि 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि जब सावन का महीना पूरे 59 दिनों का रहेगा।

4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है सावन का महीना

इस दौरान भक्त अपने आराध्य की प्रत्येक सोमवार विधि विधान से पूजा कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है। इस दौरान पहला सोमवार 10 जुलाई 2023 को पड़ेगा। श्रावण मास का दूसरा सोमवार 17 जुलाई 2023 को पड़ेगा। श्रावण मास का तीसरा सोमवार 24 जुलाई 2023 को पड़ेगा।

31 जुलाई 2023 को पड़ेगा चौथा सोमवार 

श्रावण मास का चौथा सोमवार 31 जुलाई 2023 को पड़ेगा। श्रावण मास का पांचवां सोमवार 7 अगस्त 2023 को पड़ेगा। श्रावण मास का छठवां सोमवार 14 अगस्त 2023 को पड़ेगा। श्रावण मास का सातवां सोमवार 21 अगस्त 2023 को पड़ेगा। श्रावण मास का आठवां सोमवार 28 अगस्त 2023 को पड़ेगा।

सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने सावन का महीना भोले भक्तों के लिए किसी पर्व से कम नहीं। नेताओं के अनुसार श्रावण मास में भगवान शिव सृष्टि का संचार करते हैं और इस दौरान वह अपने भक्तों की आवाज को बड़ी ही आसानी से सुन लेते हैं। सावन मास में शिवलिंग का जलाभिषेक और दूध अभिषेक करना शुभ फलदाई माना जाता है।

शेयर करें