मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
क्रिकेट

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया, सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद पर जड़ा शतक

इंडिया वॉइस

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 65 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

शेयर करें

IND vs NZ: भारत ने दूसरे टी 20 मैच में न्यूजीलैंड को 65 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है, इस बड़ी जीत के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद खुश नजर आए, उन्होंने कहा कि इससे बेहतर कोई नहीं हो सकता, सभी ने बढ़िया किया, लेकिन निश्चित रूप से सूर्या की यह एक विशेष पारी थी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला था, सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था, उस मैच में टॉस भी नहीं हो सका. ऐसे में भारत ने इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के शतक के चलते न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा. वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने हैट्रिक ली. इसके जवाब में कीवी टीम 18.5 ओवर में 126 रन ही बना पाई और मुकाबला 65 रन से हार गई.

32 गेंद पर सूर्यकुमार ने पूरा किया अर्धशतक

रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने 17 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया. सूर्यकुमार ने आज की अपनी नाबाद 111 रनों पारी में 11 चौके और सात छक्के जड़े. आखिरी ओवर में भारत एक ही रन बना सका. इस ओवर में तीन बल्लेबाज आउट हुए और सूर्य को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, नहीं तो शायद भारत का स्कोर 200 के पार होता.

वंही कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीत का क्रेडिट देते हुए कहा कि ‘गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और यह मानसिकता में आक्रामक होने के बारे में था. इसका मतलब हर गेंद पर विकेट लेना नहीं है, लेकिन गेंद के साथ आक्रामक होना जरूरी है। परिस्थितियां बहुत गीली थीं, इसलिए इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है.’

शेयर करें