मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में ईयरफोन लगाकर गाना सुनने के शौक में चली गई किशोर की जान, रेलवे लाइन पर बैठकर सुन रहा था गाना

Rajni

रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल में ईयरफोन लगाकर गाना सुनना किशोर की मौत का कारण बन गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है।

victim
शेयर करें

सोनभद्र। रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल में ईयरफोन लगाकर गाना सुनना किशोर की मौत का कारण बन गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना यूपी के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में रविवार की सुबह हुई। जहां ट्रेन से कटकर किशोर की मौत हो गई।

वह रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल में ईयरफोन लगाकर गाना सुन रहा था, इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। किशोर गाना सुनने में इस कदर मशगूल था कि उसे न ट्रेन की आवाज सुनाई दी और न लोगों के चिल्लाने की।

चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव निवासी बुलेट (15) पुत्र माले पनिका रविवार की भोर में जगने के बाद रेलवे लाइन की ओर चला गया। कुछ दूर घूमने के बाद वह रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल में गाना सुनने लगा। उसने कान में ईयर फोन लगा रखा था। इसी दौरान करीब पौने छह बजे गोमो पैसेंजर ट्रेन चोपन से इलाहाबाद के लिए जा रही थी।

किशोर ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। रेलवे लाइन पर बैठे किशोर की ओर ट्रेन आती देख आसपास के लोगों ने भी आवाज लगाई, लेकिन किशोर तक आवाज नहीं पहुंची। सलखन के लालगंज टोला के पास कटकर बुलेट की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने शव को पटरी से हटवाकर ट्रेनों का संचालन बहाल किया।

टैग: Death train
शेयर करें