मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः लक्सर में सोलानी नदी का तटबंध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, लोगों का रहना मुश्किल

Rajni

जिसका डर था आखिरकार वही हुआ। लगातार मूसलधार बारिश के चलते उफान पर आई सोलानी नदी का तटबंध लक्सर के मोहम्मदपुर जैनपुर और मखियाली गांव के निकट टूट गया।

heavy rain
शेयर करें

लक्सर। जिसका डर था आखिरकार वही हुआ। लगातार मूसलधार बारिश के चलते उफान पर आई सोलानी नदी का तटबंध लक्सर के मोहम्मदपुर जैनपुर और मखियाली गांव के निकट टूट गया।

मौके पर बुलाई गई एसडीआरएफ 

सोलानी का तटबंध एक साथ तीन जगहों से टूट जाने से दर्जनभर गांवों में पानी घुस गया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल और सीओ मनोज ठाकुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही एसडी आरएफ को भी मौके पर बुलाया गया हैं।

उधर तटबंध टूटते ही सोलनी नदी का

पानी बाढ़ के रूप में बीस से अधिक गांवों में फैल गया है। इसके साथ ही लक्सर नगर और कई गांवों में बाढ़ आने का खतरा भी बढ़ गया है। घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इसी के मद्देनजर प्रशासन द्वारा नदी के आसपास के गांवों में अनाउंसमेंट कर लोगों को सावधान रहने के लिए अलर्ट किया गया है।

शेयर करें