मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

सलीम-जावेद की जोड़ी के पुराने दिन फिर आए

Rakesh

बालीवुड के इतिहास की सबसे चर्चित लेखक जोड़ी सलीम- जावेद का याराना फिर से हो गया है। इस बात की जानकारी दी है उनके बेटे अरबाज खान ने। उनका कहना है उन्हें कभी नहीं लगा था कि दोनों लोग फिर कभी साथ होंगे।

Salim Javed
शेयर करें

मुंबई। बालीवुड के इतिहास की सबसे चर्चित लेखक जोड़ी सलीम- जावेद का याराना फिर से हो गया है। इस बात की जानकारी दी है उनके बेटे अरबाज खान ने। उनका कहना है उन्हें कभी नहीं लगा था कि दोनों लोग फिर कभी साथ होंगे। क्योंकि सलीम जावेद की दोस्ती टूटने का सबसे ज्यादा असर हम बच्चों पर ही पड़ा था।

हालांकि फरहान और जोया से हम सब ने दोस्ती बरकरार रखी। मगर घर न आने जाने से दूरी भी रही, जो दोनों परिवारों के बच्चों के लिए अच्छी नहीं रही।अब फिर से दोनों लोगों के साथ होने से अच्छा लगता है।अरबाज ने बताया कि उनके पिता की तबियत खराब होने पर जावेद अंकल घर आए।

उन्होंने मुलाकात की और दो घंटे के वक्त उनके साथ बिताया। तबसे दोनों में फिर अक्सर फोन पर बातचीत हो जाती है।इसके अलावा इस जबरदस्त जोड़ी की दोस्ती टूटने पर वजह क लेकर अरबाज का कहना है कि शुरूआती दौर में सलीम- जावेद के बढ़िया तालमेल हुआ करते थे और स्ट्रगल के दिनों में काम के साथ-साथ खाना पीना रहना सब साथ होता था।

दोनों दिन में 15 से 16 घंटे साथ बिताया करते थे। जिसकी वजह से कई यादगार और बेहतरीन कहानियां इस जोड़ी में इंडस्ट्री को दी। लेकिन सफलता के साथ मशरूफियत बढ़ती है ऐसे में दोनों को अलग अलग प्रोजेक्स के सिलसिले में इंडस्ट्री में नए लोगों से मुलाकात करनी होती है। लिहाजा समय की कमी होने लगी और इस जोड़ी को जो तालमेंल मेंटल थॉट एक्सचेंज भी डिस्टर्ब होने लगा जिससे वैचारिक मतभेद बढ़े।

अरबाज ने बताया एक समय ऐसा भी आया जहां दोनों का साथ काम करना मुश्किल हो गया था। मगर अब इतने सालों बाद दोनों की बातचीत का सिलसिला फिर चल पड़ा है।आपको बता दे सलीम जावेद की जोड़ी ने बॉलीवुड को जंजीर,दीवार और शोले जैसी कल्ट फिल्मों का ख़जाना दिया है।

टैग: film
शेयर करें