मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

गदर-2 की सफलता ने बचाई सिंगल स्क्रीन की उम्मीद

Rakesh

गदर-2 की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत लगातार कायम है।फिल्म ने 5 दिन में 200 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। गदर-2 की इस शानदार सक्सेस का सबसे ज्यादा फायदा सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को मिला है।

GADAR-2
शेयर करें

मुंबई। गदर-2 की  बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत लगातार कायम है।फिल्म ने 5 दिन में 200 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। गदर-2  की इस शानदार सक्सेस का सबसे ज्यादा फायदा सिंगल स्क्रीन थिएटर्स को मिला है।

कोरोनाकाल के बाद करीब 2000 थिएटर या तो स्थायी तौर पर बंद हो गए या फिर गोदाम या मॉल में तब्दील हो गए। वही बड़े शहरों की बात की जाए तो थिएटर की जगह इन शहरों में मल्टीप्लेक्सेस ने ले ली है।

बॉक्स ऑफिस का 70% हिस्सा इन्हीं मल्टीप्लेक्सेस से आता है, लेकिन साउथ में माहौल इसके उलट है।सूत्रों के अनुसार देश के 50 फीसदी सिंगल स्क्रीन दक्षिण भारत के 4 राज्यों में ही चल रहे हैं।

पहले देशभर में 24 हजार से ज्यादा सिंगल स्क्रीन थिएटर थे, जो कि घटकर अब 9 हजार ही रह गए हैं।जानकारों का मानना है कि अब सिंगल स्क्रीन थिएटर की ऑडियंस के लिए कंटेंट की नहीं बन रहा यही वजह है कि छोटे सिनेमाघरों  में बिजनेस कम रहता है।

गदर जैसी मास एंटरटेनर फिल्में ने ही छोटे शहरों के दर्शकों को सिंगल स्क्रीन थिएटर तक खींचकर लाने का काम किया है। ट्रेड एक्सपर्ट बताते हैं, पिछले कई सालों से सिंगल स्क्रीन के मुताबिक फिल्में नहीं रिलीज हो रही थीं। ऐसे में उनके बिजनेस में कमी आती गई और थिएटर्स बंद होते गए। रही सही कसर कोविड ने पूरी कर दी।

शेयर करें