मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः लक्सर में भारी बारिश से हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद, सड़कें बनीं तालाब

Rajni

क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बारिश से तमाम नदी नाले उफान पर हैं। जिसके चलते नदियों का पानी हजारों हेक्टेयर फसलों में फ़ैल गया है।

heavy rain
शेयर करें

लक्सर । क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बारिश से तमाम नदी नाले उफान पर हैं। जिसके चलते नदियों का पानी हजारों हेक्टेयर फसलों में फ़ैल गया है। जिससे धान ओर गन्ने की करोड़ों की फसलें नष्ट होने के कगार पर पहुंच गईं हैं।

इसके अलावा गांव से खेतों में जाने वाले तमाम रास्ते भी तालाब बन गए हैं। बारिश का पानी आबादी वाले क्षेत्रों में भी कोहराम मचा रहा है। लक्सर गांव और नई बस्ती सलेमपुर, बक्काल संत कालोनी सहित इलाकों में लोगों के घरों में बरसाती पानी घुस गया है। जिससे कई घरों की दीवार ढह गई है। सड़कें तालाब बन गई हैं।

उधर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अभी तक गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। वैसे क्षेत्र की तमाम बाढ़ चौकियों पर 24 घण्टे कर्मचारियों की तैनाती है। साथ ही गंगा के आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।

शेयर करें