मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

बॉलीवुड सिंगर केके के निधन पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज

Singer Krishna Kumar : बॉलीवुड की फिल्मों में कई गाने गा चुके मशहूर सिंगर केके का अचानक निधन हो गया। कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी गई।

शेयर करें

कोलकाता, 01 जून। बॉलीवुड सिंगर कृष्ण कुमार उर्फ केके के निधन पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है। बुधवार सुबह कोलकाता के न्यू मार्केट थाने में मामला दर्ज हुआ। केके की म्यूजिकल टीम के साथियों ने न्यू मार्केट थाने में असामान्य मौत का मामला दर्ज कराया है। उसी आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

गायक केके कोलकाता के जिस पांच सितारा होटल में ठहरे हुए थे उसके मैनेजर और कुछ कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके शव का पोस्टमार्टम कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में होगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात कोलकाता के नजरुल मंच में कार्यक्रम प्रस्तुत कर होटल लौटने के बाद अचानक केके की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें फौरन इकबालपुर के नजदीक एक गैरसरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ममता बनर्जी ने जताया शोक

प्रसिद्ध बालीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुनाथ ऊर्फ केके के आकस्मिक निधन पर देशभर में शोक का माहौल है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केके के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस बारे में उन्होंने ट्वीट किया है।

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि प्रसिद्ध गायक केके के आक्समिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि बॉलीवुड के प्लेबैक संगीतकार के.के. के आकस्मिक निधन पर हम सभी मर्माहत हैं। हमारे सहकर्मी मंगलवार रात से ही इस मामले को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम करने में लगे हैं। अंतिम औपचारिकताओं को पूरा करने के लिये गायक के परिवार को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार केके की पत्नी एवं उनका बेटा कोलकाता पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि केके कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम करने आए थे। मंगलवार उनका कार्यक्रम गुरूदास कॉलेज के नज़रुल मंच पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त कर होटल लौटने के बाद वे अस्वस्थ हो गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें