मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

उप्र: भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिये जारी की 6 उम्मीदवारों की सूची

इंडिया वॉइस

यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 21 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिये सोमवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में छह उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुये कहा कि अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रत्याशियों के नाम को स्वीकृति प्रदान की है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का एलान करते हुये कहा कि बस्ती-सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकरण से सुभाष यदुवंश, कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकरण से अविनाश सिंह चौहान, मिर्जापुर-सोनभद्र विनीत सिंह, सुल्तानपुर स्थानीय प्राधिकरण से शैलेन्द्र प्रताप सिंह, वाराणसी स्थानीय प्राधिकरण से डॉ सुदामा सिंह पटेल और जौनपुर स्थानीय प्राधिकरण से बृजेश सिंह प्रिंशु को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इससे पहले भाजपा ने 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये थे। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव में नौ अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को परिणाम घोषित किये जाएंगे।

शेयर करें