मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
उत्तर प्रदेश

UP: यूपी के सीएम ऑफिस का ट्विटर हैंडल आधी रात को हुआ हैक

इंडिया वॉइस

यूपी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर हैंडल (@CMOfficeUP) आधी रात को हैक कर लिया गया था। हैकर ने इस अकाउंट की डीपी भी बदल दी थी। जिसके कुछ देर बाद ही इस अकाउंट को रिकवर कर लिया गया।

cm yogi statement on UP TET paper leak
PM Modi will soon lay the foundation stone of 'Ganga Expressway' and 'Jewar Airport'- CM Yogi
शेयर करें

यूपी के माफियाओं के साथ ही योगी आदित्यनाथ जल्द ही हैकरों पर भी लगाम लगाने की कवायद शुरू कर सकते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि सीएम योगी आदित्यनाथ से इन दिनों राज्य के माफिया तो डरे हुए हैं। लेकिन हैकर यूपी के सीएम के ट्विटर अकाउंट को हैक करने से पीछे नहीं हट रहें हैं। कल आधी रात को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ऑफिस ट्विटर हैंडल (@CMOfficeUP) को हैक कर लिया गया। हैकर ने इस अकाउंट को हैक कर अकाउंट की डीपी भी बदल दी थी। खबर लिखे जाने तक ट्विटर हैंडल के पोस्ट लोगों को नहीं दिख रहे थे।

हैकर ने अकाउंट में को-फाउंडर के स्थान पर @BoredApeYC लिख दिया। हैक होने के बाद ट्विटर हैंडल आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। लेकिन हैक करने के बाद हैकर ने इस अकाउंट में कुछ पोस्ट कर दिये थे।

लोगों ने बताया अकाउंट हो गया है हैक

जैसे ही सीएम का अकाउंट हैक हुआ लोगों ने इसकी जानकारी स्क्रीनशॉट के साथ सीएम योगी व यूपी की पुलिस को टैग करते हुए शिकायत देना शुरू कर दिया। जिसके बाद इस अकाउंट को मैनेज करने वाली टीम एक्टिव हो गई। कुछ समय के बाद ही इस अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था। लेकिन कंप्लीट रिकवरी के लिए थोड़ा ज्यादा समय लगा।

https://twitter.com/ToThePrincipal/status/1512512813826285571?s=20&t=bRYsaAwXa5oIPK_d10nUbw

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अकाउंट भी हो चुका है हैक

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी राजनेता का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया हो। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।
शेयर करें