मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

UP परिवहन निगम की सावन में पहल, वाराणसी बस अड्डे पर भक्ति गीतों से सराबोर होंगे शिवभक्त!

up bureau

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सावन के मौके पर शिव की नगरी काशी में आने वाले शिवभक्तों को सुगम, सुरक्षित और शिवमय यात्रा करवाने की तैयारी में है।

UP परिवहन निगम की सावन में पहल, वाराणसी बस अड्डे पर भक्ति गीतों से सराबोर होंगे शिवभक्त!
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सावन के मौके पर शिव की नगरी काशी में आने वाले शिवभक्तों को सुगम, सुरक्षित और शिवमय यात्रा करवाने की तैयारी में है। वाराणसी के कैंट क्षेत्र में स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय बस स्टेशन पर सावन महीने के लिए बसो को रिजर्व कर दिया गया है। वही बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य की सही जानकारी के साथ एनंसमेट के लिए लगे स्पीकर से भगवान शिव के भजन सुनाई देगी। सावन की तैयारियों को लेकर वाराणसी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वी.के.श्रीवास्तव ने बताया कि काशी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले शिवभक्त और कावड़ियों को सुगम यात्रा करवाए जाने की तैयारी है।

सावन को लेकर दो दर्जन बसो को किया गया रिजर्व, भक्तों की सुगम होगी यात्रा

क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक बी.के श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालुओं के बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा का भी ध्यान को रखते हुए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के अलावा वालेंटियरों की संख्या में इजाफा कर किया जाएगा। सावन में श्रद्धालुओं को वालेंटियर बसों की सही जानकारी के साथ श्रद्धालुओं के लिए किए गए व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। मौजूदा समय में वाराणसी से प्रयागराज मार्ग पर 150 बसों का संचालन करवाया जा रहा है, सावन में यात्रियों की संख्या में इज़ाफा हो जाता है। ऐसे में पहले से ही करीब दो दर्जन बस को रिजर्व करके रखा गया है। अनुमान भक्तों की संख्या में रविवार और सोमवार को इज़ाफा देखने को मिलता है, ऐसे में जैसे ही रिजर्व बसों को आवश्कता जिस मार्ग पर होगी उन्हे संचालित करवाया जाएगा।

काशी में लाखों की संख्या में पहुंचते है शिवभक्त, रेल के बाद सबसे ज्यादा बसो से करते है यात्रा

बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को शिवभक्ति के रंग में रंगने को लेकर क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक ने बताया कि काशी नगरी में परिवहन निगम ने पूर्व में बस स्टेशन पर एनाउंसमेंट सिस्टम से ॐ नमः शिवाय मंत्र सुनाया जाता है। इस बार सावन शुरू होते ही ॐ नमः शिवाय के मंत्र के साथ शिव भक्ति के गीतों को संचालित करवाया जाएगा, जिससे स्टेशन परिसर में भक्तिमय माहौल रहेगा। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक के अनुसार सावन के महीने में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में शिवभक्त वाराणसी पहुंचे है और रेलवे के बाद सबसे ज्यादा श्रद्धालु बसों से यात्रा करते है। ऐसे में श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।

 

शेयर करें