मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

झारखंड में मॉब लिंचिंग कानून पर सदन में हुआ हंगामा

इंडिया वॉइस

झामुमो विधायक ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बनाया गया मॉब लिंचिंग कानून जैसे ही राजभवन पहुंचा, तो भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर कानून के प्रति विरोध दर्ज कराया।

Jharkhand Assembbly '
शेयर करें

रांची : कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान बुधवार को सदन में मॉब लिंचिंग कानून का मुद्दा उठा।

झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार ने भाजपा नेताओं पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष रूपेश पांडेय मामले में दोषियों को सजा दिलाने की मांग करता है लेकिन राज्य सरकार द्वारा लाये गये मॉब लिंचिंग कानून का विरोध करने में भी पीछे नहीं रहता। भाजपा नेता नहीं चाहते हैं कि मॉब लिंचिंग के आरोपितों को कानून के तहत सजा मिले।

झामुमो विधायक ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बनाया गया मॉब लिंचिंग कानून जैसे ही राजभवन पहुंचा, तो भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर कानून के प्रति विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सदन में भाजपा के उपस्थित विधायक वेल में आकर विरोध दर्ज कराने लगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से आग्रह कर उन्हें बैठने को कहा। तब भाजपा विधायक वापस सीट पर बैठे।

शेयर करें