मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

एक्टर आर माधवन से शेयर किया बेंगलुरू एयरपोर्ट मॉडल का वीडियो, जमकर की तारीफ

Rakesh

एक्टर आर माधवन ने हाल ही में बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसकी तारीफ करते हुए माधवन ने कहा कि ये टर्मिनल काफी एग्जॉटिक लग रहा और वो इसे देखकर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। एक्टर ने वीडियो शेयर कर एयरपोर्ट टर्मिनल पर हुए डेवलपमेंट की तारीफ की थी।

AIRPORT
शेयर करें

मुंबई। एक्टर आर माधवन ने हाल ही में बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसकी तारीफ करते हुए माधवन ने कहा कि ये टर्मिनल काफी एग्जॉटिक लग रहा और वो इसे देखकर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। एक्टर ने वीडियो शेयर कर एयरपोर्ट टर्मिनल पर हुए डेवलपमेंट की तारीफ की थी।

वीडियो में आर माधवन कह रहे हैं कि भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट काफी तेजी से हो रहा है। मैं न्यू केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूं और मैं ये कह सकता हूं कि ये जगह काफी एग्जॉटिक लग रही है। किसी को भी पहली नजर में इस बात पर यकीन नहीं होगा कि ये वाकई में सिर्फ एयरपोर्ट ही है।

माधवन ने एयरपोर्ट के सस्टेनेबल स्ट्रक्चर की भी तारीफ करते हुए बताया कि सीलिंग पर लटकते पौधे दिख रहे हैं, ये सब असली हैं। जिनमें हर दिन सीलिंग से ही पानी दिया जाता है। यहां काफी कंस्ट्रक्शन बांस की मदद से किया गया है। एयरपोर्ट का थीम सस्टेनेबिलिटी का संदेश देता है।

शेयर करें