1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. कोहली ने बदला अपना लुक,ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखेगा ऐसा लुक

कोहली ने बदला अपना लुक,ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखेगा ऐसा लुक

टी20 विश्व कप से पहले विराट ने अपने बालों के साथ प्रयोग किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वह अलग अंदाज में नजर आएंगे, उनका नया लुक सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

विराट कोहली भारत के एक ऐसे क्रिकेटर हैं जो हर वक्त सुर्खियों में रहते ही हैं, फिर चाहे वो उनका गेम हो, ड्रेसिंग स्टाइल हो या फिर उनसे जुड़ी कोई भी चीज, ऐसे में सीरीज से पहले कोहली के नए लुक के चलते फिर से सोशल मीडिया पर उनकी चर्चाएं हो रही हैं.उन्होंने राशिद से अपने बाल कटवाए हैं और उनका नया लुक बहुत ही शानदार दिख रहा है. खुद राशिद ने विराट के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा “खुद किंग के साथ” और विराट कोहली को टैग किया.

पढ़ें :- 'बुलाती है, मगर जाने का नहीं...', फेमस शायर राहत इंदौरी

इससे पहले हाल ही में विराट कोहली ने ट्विटर पर भी 50 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े को छुआ था और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे दुनियां के पहले क्रिकेटर बने हैं. विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर भी 200 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. आपको बता दें कि इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट से विराट कोहली करोड़ों की कमाई करते हैं. किंग कोहली अब हमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर से शुरू हो रही घरेलू सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी -20 मैच मोहाली में खेला जाएगा. जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत पहुंच चुकी है और मैदान पर जमकर पसीना बहा रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी भी मोहाली पहुंच हैं

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com