मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
दिल्ली जल बोर्ड केस: सत्येंद्र जैन की जमानत पर संकट, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस महिला आरक्षण और परिसीमन पर हलचल तेज, भाजपा सांसदों ने कहा- जल्द मिलेगी अच्छी खबर! दिल्ली से बिहार जाना हुआ आसान! 13 शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू यूपी में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, नोएडा-वाराणसी-गाजियाबाद और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले परिसीमन बिल पर विपक्ष की रणनीति साफ नहीं, DMK और NCP-SP ने रखी अपनी शर्त यूपी में 9.70 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, योगी बोले- सपा-बसपा के कार्यकाल से दोगुनी भर्तियां कीं जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत! बंद कमरे में मिले मां-बेटे और बेटी के शव UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में बढ़ी तकरार! इमरान बोले- गठबंधन का मतलब एकतरफा त्याग नहीं
क्षेत्रीय

मणिपुर विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान शुरू

इंडिया वॉइस

राज्य के आम चुनाव के पहले चरण के 38 निर्वाचन क्षेत्रों में से 10 इंफाल पूर्व में, 13 इंफाल पश्चिम में, छह बिष्णुपुर में, छह चुराचांदपुर में और तीन कांगपोकपी जिले में हैं।

Manipur Elections
शेयर करें

मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार सुबह सात बजे से 38 निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने मॉडल मतदान केंद्र 11-सागोलबंद विधानसभा क्षेत्र 11/34-टीजी हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह करीब 7.15 बजे मतदान केंद्र के पहले मतदाता के रूप में अपना वोट डाला। उन्होंने सभी वैध मतदाताओं से एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने के नाते अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 1,721 मतदान केंद्रों पर 5,80,607 पुरुषों, 6,28,657 महिलाओं और 175 ट्रांसजेंडर सहित 12,09,439 मतदाताओं के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की उम्मीद है। राज्य के आम चुनाव के पहले चरण के 38 निर्वाचन क्षेत्रों में से 10 इंफाल पूर्व में, 13 इंफाल पश्चिम में, छह बिष्णुपुर में, छह चुराचांदपुर में और तीन कांगपोकपी जिले में हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मणिपुर की जनता से रिकॉर्ड मतदान की अपील की है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण में 38 सीटों पर मतदान जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज मतदान करने वाले सभी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और अपना वोट डालने का आग्रह किया। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।”

शेयर करें