1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पंजाब के सीएम भगवंंत मान करने जा रहे शादी, जानें कौन बनेगी उनकी दुल्हनिया

पंजाब के सीएम भगवंंत मान करने जा रहे शादी, जानें कौन बनेगी उनकी दुल्हनिया

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के सीएम भगवंत मान कल दोबारा शादी करने जा रहे हैं। इस समारोह में दिल्ली के सीएम व आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी बुलाया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पंजाब, 6 जुलाई 2022। पंजाब के सीएम के घर पर एक बार दोबारा से जश्न का माहौल है। भगवंत मान कल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार उनकी मां व बहन ने उनके लिए दुल्हनिया को ढूंढने का काम किया है। शादी को बेहद ही साधारण तरीके से संपन्न किया जाएगा। लेकिन पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिल्ली से अरविंद केजरीवाल खुद आशीर्वाद देने आएंगे।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान (48 वर्ष) का करीब 6 साल पहले तलाक हो चुका है। फिलहाल उनकी पहली पत्नी अमेरिका में रहती है। जब भगवंंत मान पंजाब के सीएम बने थे तब शपथ ग्रहण समारोह में उनके दोनों बच्चों शामिल हुए थे। तलाक के बाद भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि उनके बेटे एक बार दोबारा से अपना घर बसाएं। जानकारी के अनुसार भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने वाले है। शादी चड़ीगढ़ में होगी।

भगवंत मान का राजनैतिक सफर

वर्ष 2011 में भगवंत मान ने राजनीति में कदम रखा। इसके बाद 2014 में वह आम आदमी पार्टी के टिकट पर संगरू से सासंद बने। उस दौरान उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर भी प्रचार में शामिल हुईं थी। लेकिन कुछ कारणों की वजह से 2015 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद दोबारा संगरूर से चुनाव जीता और 2022 में वे आप की ओर से मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बनाए गए। पार्टी ने काम किया और उन्हें बहुमत मिला। 16 मार्च 2022 को भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

 

पढ़ें :- Noida Salary Protest: महंगाई से परेशान कर्मचारियों का विरोध तेज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com