1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगे भी जारी रहेगा रालोद-सपा गठबंधनः जयंत चौधरी

आगे भी जारी रहेगा रालोद-सपा गठबंधनः जयंत चौधरी

शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 26 मार्च। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी के सभी आठ विधायक और प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान मीडियाकर्मियों से चौधरी ने कहा कि रालोद और सपा का गठबंधन आगे भी जारी रहेगा।

पढ़ें :- Banda : माफियाओं पर एक्शन और जीरो टॉलरेंस नीति, महिला अपराध और अपहरण की घटनाओं में कमी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद के इस्तीफा देने के बाद यह पहली बार है कि जयंत चौधरी ने लखनऊ में बैठक की। चौधरी ने बैठक में विधायकों को जीत पर बधाई दी, आगामी कार्ययोजना, पदाधिकारियों की घोषणा और सपा से तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया। जयंत चौधरी पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद सपा के कार्यालय पहुंचे और वहां पर अखिलेश यादव से भेंट की। सपा कार्यालय पर मीडिया के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि रालोद और सपा का गठबंधन आगे भी जारी रहेगा। ये गठबंधन आगामी योजनाओं पर विचार कर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com