मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः भीमताल के जून एस्टेट में तितलियों का संसार, एक बार गए तो फिर आने का मन नहीं

Rajni

उत्तराखंड के भीमताल में तितलियों का संसार है। जिसे देखकर लोगों का मन प्रसन्न हो जाता है। भीमताल में जून एस्टेट है, जहां बटरफ्लाई रेफरेंस कलेक्शन एंड रिसर्च सेंटर में तीन हजार से अधिक तितलियां और पतंगे संरक्षित हैं।

शेयर करें

भीमताल। उत्तराखंड के भीमताल में तितलियों का संसार है। जिसे देखकर लोगों का मन प्रसन्न हो जाता है। भीमताल में जून एस्टेट है, जहां  बटरफ्लाई रेफरेंस कलेक्शन एंड रिसर्च सेंटर में तीन हजार से अधिक तितलियां और पतंगे संरक्षित हैं।

यह भारत में बटरफ्लाई मैन के रूप में प्रसिद्ध फ्रेडरिक स्मेटाचेक सीनियर और उनके बेटों फ्रेडरिक स्मेटाचेक जूनियर और पीटर स्मेटाचेक का संग्रह है। निजी स्वामित्व वाला यह संग्रहालय “बटरफ्लाई रिसर्च सेंटर” के रूप में भी जाना जाता है। इस संग्रहालय की खास बात यह है कि यहां मौजूद इन तितलियों में से बहुत सी तितलियां भारत की भी नहीं हैं।

एक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत इनमें से कुछ तितलियों और पतंगों को अनुसंधान उद्देश्यों के लिए दुनिया के अन्य हिस्सों से लाया गया था। यह उत्तराखंड का सबसे असाधारण संग्रहालय है, जो पर्यटकों और खासकर उन लोगों के लिए दिलचस्प है जो पर्यावरण और जीवों को लेकर सजग हैं और लगातार इन विषयों पर अध्ययन कर रहे हैं।

पीटर स्मेटाचेक ने बताया कि तितलियां स्वस्थ पर्यावरण का सूचक हैं। वनों की आग और बाहरी शक्तियां इस संतुलन को बिगाड़ने का काम कर रही हैं। अभी ऐसे कई स्पॉट हैं, जहां तितलियों का संसार बसा है। लेकिन ग्लोबल वार्मिंग, वनों का दोहन, जंगलों की आग और पानी आदि की कमी के चलते यह संतुलन बिगड़ गया है।

आपको बता दें कि पिंडारी ग्लेशियर में पाए जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा कीट अटाकस एटलस कीट एक्टियास लूना, पारनासियस या स्नो अपोलो के नाम से प्रसिद्ध कीट भी यहां देखने के मिल जाएगा।

शेयर करें