Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में योगी की दूसरी पारी शुरू, शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे भाजपा बड़े नेता

यूपी में योगी की दूसरी पारी शुरू, शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे भाजपा बड़े नेता

मुख्यमंत्री योगी के बाद केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने ली शपथ

By Akash Singh 

Updated Date

लखनऊ, 25 मार्च। योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य मंत्रियों को भी राज्यपाल ने शपथ दिलाई।

पढ़ें :- योगी सरकार का शपथ ग्रहण शुक्रवार को, सोनिया, मुलायम समेत विपक्षी दिग्गजों को भी न्योता

मोदी के समक्ष योगी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

49 वर्षीय आदित्यनाथ ने पांच साल की सरकार चलाने के बाद पुन: प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। योगी के शपथ ग्रहण के करीब 70 हजार लोग साक्षी बने। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी के बाद उप मुख्यमंत्री के रूप में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शपथ ली।

योगी आदित्यनाथ के साथ इन 52 मंत्रियों ने भी ली शपथ 

डिप्टी सीएम- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक

कैबिनेट मंत्री- सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा,  योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु

राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com