मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

दिल्ली में कोरोना के मरीजों के लिए 20 बेड आरक्षित, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना अस्पतालों का हाल, दिए निर्देश

Rakesh

कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के चलते दिल्ली सरकार सतर्क है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। अभी तक अस्पताल में एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है।

health minister delhi
शेयर करें

नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के चलते दिल्ली सरकार सतर्क है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। अभी तक अस्पताल में एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है।

कोरोना के मरीजों के लिए अस्पताल में अलग हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कोरोना की जांच हेतु अस्पताल में अलग जांच केंद्र बनाया गया है। मंत्री ने दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का निरीक्षण किया I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल में पहुंचकर कोरोना के मरीजों के लिए की गई तैयारी का जायजा लिया, प्रशासन से तमाम तैयारियां के बारे में जानकारी हासिल की और तमाम संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए ।

साथ ही साथ सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया । मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा हालांकि दिल्ली में अभी किसी प्रकार की घबराने वाली स्थिति नहीं है, परंतु इसका यह कतई मतलब नहीं है कि अस्पताल प्रशासन ढीला रवैया अपनाएI सभी अस्पतालों को कोरोना से निपटने हेतु तैयार रहना है I

टैग: hospital
शेयर करें