मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः एचएन इंटर कॉलेज की 44 दुकानों पर चला प्रशासन का बुल्डोजर,  शर्तों का उल्लंघन कर वन भूमि पर बना ली थी दुकानें

Rakesh

वन विभाग ने एचएन इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल से सटी 44 अवैध दुकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस थमाया था, जिसे रविवार को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त करा दिया। इस बीच लोगों की अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से बहस भी हुई।

bulldozer
शेयर करें

हल्द्वानी। वन विभाग ने एचएन इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल से सटी 44 अवैध दुकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस थमाया था, जिसे रविवार को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त करा दिया। इस बीच लोगों की अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से बहस भी हुई।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त कराया। शनिवार की देर शाम वन विभाग ने दुकानें खाली करने को लेकर मुनादी भी कराई थी। इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने खुद ही सामान हटाना शुरू कर दिया था। बता दें कि वन विभाग की तराई केंद्रीय वन डिवीजन ने हरिदत्त नित्यानंद इंटर कॉलेज को लीज पर कुल 12.23 एकड़ जमीन दी थी।

वर्ष 1990-91 में लीज की शर्तों का हुआ उल्लंघन 

लीज में शर्त थी कि भूमि का उपयोग सिर्फ शिक्षण के लिए ही होगा। वर्ष 1990-91 में लीज की शर्तों का उल्लंघन हुआ। कॉलेज की बाउंड्री से सटी वन भूमि पर अवैध ढंग से दुकानें बना दी गईं। फिर देखते ही देखते 44 दुकानें बन गईं। इनमें मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट, मोबाइल रिचार्ज, सब्जी, मीट, फोटो स्टेट आदि की दुकानें बन गईं।

वन विभाग ने 5.23 एकड़ भूमि की लीज निरस्त कर कॉलेज प्रबंधन से वन भूमि से वैध व अवैध कब्जे हटाकर भूमि को वन महकमे को सुपुर्द करने को पत्र लिखा। इसके बाद मामला सिटी मजिस्ट्रेट, जिला कोर्ट और हाईकोर्ट तक पहुंचा। जहां वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए थे।

बाद में दुकानदारों ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर 31 अक्टूबर तक की मोहलत मांगी थी। बाद में फिर से प्रार्थना पत्र सौंपकर 30 नवंबर तक की मोहलत मांगी। इधर, एक नवंबर को वन विभाग ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

शेयर करें