1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाईः देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापे

उत्तराखंड में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाईः देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापे

वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापे मारे। देहरादून में एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के पाम सिटी स्थित ऑफिस और एक टीम ने राजपुर रोड पर स्टोन फील्ड के ऑफिस में कार्रवाई की है।

By Rakesh 

Updated Date

देहरादून। वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापे मारे। देहरादून में एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के पाम सिटी स्थित ऑफिस और एक टीम ने राजपुर रोड पर स्टोन फील्ड के ऑफिस में कार्रवाई की है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

बिल्डरों के घरों में भी छापे मारे मारे गए। एसएस कंस्ट्रक्शन के ऋषिकेश स्थित ऑफिस में भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कानपुर के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम शुक्रवार देर रात तक इनके ठिकानों पर मौजूद थी। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रह सकती है। आयकर विभाग ने इन ठिकानों से कई दस्तावेज बरामद किए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com