1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पंजाब में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, अब तक 5000 से ज्यादा मामले आए सामने, 5 की मौत

पंजाब में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, अब तक 5000 से ज्यादा मामले आए सामने, 5 की मौत

डेंगू की चपेट में आ गया है पंजाब अब तक राज्य में डेंगू के कुल 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 5 मौतें हो चुकी है. हालांकि इस साल रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या पिछले साल 23,000 से अधिक मामलों की तुलना में बहुत कम है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Dengue case in Punjab: पंजाब में डेंगू का बढ़ रहा है प्रकोप. राज्य में अब तक डेंगू के कुल 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि पांच मौतें हो चुकी है. हालांकि इस साल रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या पिछले साल के 23 हजार से अधिक मामलों की तुलना में बहुत कम है. विशेषज्ञों के अनुसार असली चुनौती नवंबर में होगी जब डेंगू मच्छरों का प्रजनन काल अपने चरम पर होगा. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन दिनों औसतन हर दिन डेंगू के लगभग 200 नए मामले सामने आ रहे हैं.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक डेंगू के लिए 38 हजार के करीब लोगों का परीक्षण किया गया है और करीब 5 हजार से अधिक मामलों के बीच 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पिछले साल पंजाब (23,389 मामलों और 55 मौतों के साथ) देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक था. इस साल सबसे अधिक प्रभावित जिलों में एसएएस नगर जिला, 1,000 से अधिक मामलों के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है.

बता दें कि, सामने आए मामलों में दूसरे नंबर पर रूपनगर है. इसके साथ ही पठानकोट और फतेहगढ़ साहिब भी डेंगू की चपेट में हैं. विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि नवंबर के मध्य के बाद मामलों में गिरावट शुरू हो जाएगी, जब रात का तापमान लगातार 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा, क्योंकि ठंडा तापमान मच्छरों के प्रजनन के अनुकूल नहीं है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा सतर्क रहें
स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जनों को विशेष डेंगू वॉर्डों के प्रबंध करने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग गतिविधियां तेज करने और लार्वा की जांच के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि वैसे तो डेंगू के मामलों की संख्या पिछले साल के मुकाबले बहुत कम है, परन्तु फिर भी डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में कोई ढील न बरती जाए. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार डेंगू पर काबू पाने और अपने नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com