Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड को संवारने को मुख्यमंत्री धामी ने दुबई में उद्योगपतियों से की मुलाकात, समिट में शामिल होने का दिया निमंत्रण, 11,925 करोड़ का करार

उत्तराखंड को संवारने को मुख्यमंत्री धामी ने दुबई में उद्योगपतियों से की मुलाकात, समिट में शामिल होने का दिया निमंत्रण, 11,925 करोड़ का करार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुबई में उद्योगपतियों से मुलाकात की। पहले दिन 5450 करोड़ के एमओयू पर साइन हुआ। पर्यटन, शिक्षा, इंफ्रा, रीयल स्टेट से जुड़े समूह के साथ करार हुआ। 2000 करोड़ का बायोटेक एवं हयात इंडिया के साथ करार किया गया। 950 करोड़ कार्मिला न्यूट्रिशन टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ एमओयू साइन हुआ।

By Rakesh 

Updated Date

दुबई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुबई में उद्योगपतियों से मुलाकात की। पहले दिन 5450 करोड़ के एमओयू पर साइन हुआ। पर्यटन, शिक्षा, इंफ्रा, रीयल स्टेट से जुड़े समूह के साथ करार हुआ। 2000 करोड़ का बायोटेक एवं हयात इंडिया के साथ करार किया गया। 950 करोड़ कार्मिला न्यूट्रिशन टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ एमओयू साइन हुआ।

पढ़ें :- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में महाकुंभ मेला 2025 की शीर्ष समिति की दशम बैठक सम्पन्न

जीटीसी ग्रुप के साथ 800 करोड़ व फ्लो कॉगलोमिरेट समूह के साथ रियल एस्टेट, इंफ्रा, पर्यटन के क्षेत्र में 500 करोड़ का एमओयू साइन किया गया। एकस्ले ग्रुप के साथ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 700 करोड़ के निवेश पर करार हुआ।सराफ लॉजिस्टिक के साथ 500 करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किया गया।

8 एवं 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित समिट में शामिल होंगे उद्योगपति

दुबई में सीएम धामी की उपस्थिति में 11925 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू पर साइन हुआ ।पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट, स्वास्थ्य, मसाले, एरोमा आदि से जुड़े समूहों के साथ निवेश करार किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी उद्योग घरानों को आगामी 8 एवं 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले समिट हेतु निमंत्रण भी दिया। पहले सत्र में 5450 करोड़ जबकि दूसरे सत्र में 6475 करोड़ के एमओयू किए गए हैं।

सर बायेटेक एवं हयात इंडिया के साथ 2 हजार करोड़, कार्मिला न्यूट्रीशन टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ फार्मा प्रोडक्शन हेतु 950 करोड़, जीटीसी ग्रुप के साथ 800 करोड़, फ्लो कॉग्लोमिरेट समूह के साथ रियल एस्टेट, इन्फ्रा एवं पर्यटन के क्षेत्र में निवेश हेतु 500 करोड़ का एमओयू, एक्सले ग्रुप के साथ मैनीफ्रेक्चिरिंग सेक्टर हेतु 700 करोड़, शरफ लॉजिस्टिक के साथ 500 करोड के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं।

पढ़ें :- उत्तराखंडः शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, समाधान का दिया भरोसा

माई परफ्यूम के साथ एरोमा में 250 करोड़, द ब्रिस्टल होटल के साथ 300 करोड़, खमास हॉस्पिटैलिटी 2000 करोड़, कांसेप्ट ब्रांड (रिटेल स्टोर) 500 करोड़, अरब एंड इंडिया स्पाइसेज के साथ (स्पाइस हब) 50 करोड़, मेडी क्यू (हेल्थ केयर) 250 करोड़, हार्ट ट्रेवल्स 1000 करोड़, नीलगिरी ट्रेडिंग 25 करोड़, टीएमसी शिपिंग 100 करोड़ और रामी होटल्स के साथ 2000 करोड़ के एमओयू किए गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com