मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Tunnel Rescueः मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों से बात कर जाना हालचाल, बढ़ाया हौसला, कहा- जल्द आएंगे बाहर

Rakesh

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को सुरंग में फंसे श्रमिकों से बात कर उनका हालचाल जाना। सीएम धामी ने श्रमिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें पूरी तरह सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। सीएम धामी ने श्रमिकों से बातचीत में कहा कि वह उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

cm dhami
शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को सुरंग में फंसे श्रमिकों से बात कर उनका हालचाल जाना। सीएम धामी ने श्रमिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें पूरी तरह सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। सीएम धामी ने श्रमिकों से बातचीत में कहा कि वह उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं। रेस्क्यू का गुरुवार को 12वां दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बचाव अभियान का जायजा लेने गुरुवार को सिलक्यारा पहुंचे। उन्होंने अंदर फंसे श्रमिक गबर सिंह से फोन पर बात कर उनका हौसला बढ़ाया।

सुरक्षित बाहर लाने के लिए पूरी टीम कर रही कोशिश 

बताया कि उन्हें पूरी तरह सुरक्षित बाहर लाने के लिए यहां पूरी टीम कोशिश कर रही है।  इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बौखनाग देवता से सभी श्रमिकों की कुशलता के लिए प्रार्थना की। अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई बड़ी बाधा सामने नहीं आती है तो आज रात तक ऑपरेशन सिलक्यारा को सफलतापूर्वक अंजाम दे दिया जाएगा और सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर आ जाएंगे।

शेयर करें