मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी का आदेश, उत्तराखंड में अवैध मदरसे किए जाएंगे ध्वस्त

Rakesh

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर मुख्यमंत्री धामी सख्त हो गए हैं। वीरभट्टी में भी अवैध मदरसों को ध्वस्त किया जाएगा। धार्मिक अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती का असर दिखने लगा है। पहले टांडा जंगल में अतिक्रमण कर बनाई गई मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त किया गया।

cm dhami
शेयर करें

नैनीताल। उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर मुख्यमंत्री धामी सख्त हो गए हैं। वीरभट्टी में भी अवैध मदरसों को ध्वस्त किया जाएगा। धार्मिक अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती का असर दिखने लगा है। पहले टांडा जंगल में अतिक्रमण कर बनाई गई मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त किया गया।

अब नैनीताल से सटे वीरभट्टी में करीब 13 वर्ष से संचालित विवादित अवैध अंजुमनइकरा मदरसे को भी ध्वस्त किया जाएगा। एसडीएम ने संचालक को नोटिस जारी किया है। जिला प्रशासन की टीम ने 8 अक्टूबर को वीरभट्टी क्षेत्र में अवैध मदरसा संचालित होने का पर्दाफाश किया था। टीम ने मदरसा सील कर वहां रखे गए 24 बच्चों को उनके स्वजनों को सुपुर्द किया था।

पूछताछ में बच्चों ने मदरसा संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। बताया जाता है कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मदरसे का निर्माण किया गया था। वीरभट्टी के अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर पूरे प्रदेश में सत्यापन अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

शेयर करें