मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिपः चिंतन रावत ने 93 किलो सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में पहला स्थान पाकर कोटद्वार का नाम किया रोशन

Rakesh

23वें उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में चिंतन रावत ने 93 किलो सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान पाकर कोटद्वार का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में दो-तीन सितंबर को तुनावाला, राजपुर रोड देहरादून में हुआ।

weight lifting
शेयर करें

कोटद्वार। 23वें उत्तराखंड स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में चिंतन रावत ने 93 किलो सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान पाकर कोटद्वार का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में दो-तीन सितंबर को तुनावाला, राजपुर रोड देहरादून में हुआ।

जिसमें चिंतन रावत ने स्क्वेट लिफ्ट में 195 किलो, बैन्च प्रेस में 130 किलो तथा डेड लिफ्ट में 230 किलो वजन उठाकर रिकार्ड बनाया। जिसके लिए 93 किलो सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। चिंतन रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत काशीरामपुर मल्ला कोटद्वार के रहने वाले हैं। चिंतन रावत की सफलता पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शेयर करें