मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Tunnel Rescue उत्तराखंडः टनकपुर में श्रमिक के परिजनों से मिलें सीएम धामी, बढ़ाया हौसला

Rakesh

उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी के टनकपुर चंपावत स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द उनका बेटा टनल से सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

cm dhami
शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी के टनकपुर चंपावत स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द उनका बेटा टनल से सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों को श्रमिकों को बाहर निकालने हेतु केंद्रीय एजेंसी एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। बता दें कि रेस्क्यू ऑपरेशन को 15 दिन बीत चुके हैं।

ऐसे में सीएम धामी श्रमिकों के परिजनों का हौसला बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वहीं सीएम धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी सिल्कयारा पहुंचे परिजनों के रहने, खाने और मूलभूत सुविधाओं का खर्च भी प्रशासन द्वारा उठाया जा रहा है।

शेयर करें