मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः नए साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने किया अलर्ट जारी, ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी  

Rakesh

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिस क्रम में वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाते हुए लगातार ई सर्विलांस सिस्टम से भी नज़र रखी जा रही है।

jim corbett park
शेयर करें

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिस क्रम में वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाते हुए लगातार ई सर्विलांस सिस्टम से भी नज़र रखी जा रही है।

इसके साथ ही वनकर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से गश्त भी बढ़ा दी गई है। नए साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कॉर्बेट पार्क और कॉर्बेट पार्क से लगते वन क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के चलते वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा पर लगातार ई सर्विलांस सिस्टम के साथ ही वनकर्मियों द्वारा हाथी के माध्यम से व पैदल गश्त की जा रही है। इसके अलावा यूपी से लगती सीमा पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में नए साल और थर्टी फर्स्ट के जश्न के दौरान शिकारियों और कई कुख्यात गिरोहों के अतिसंवेदनशील दक्षिणी क्षेत्र व अन्य क्षेत्र से घुसने की आशंका ज्यादा रहती है, ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। हाथी और डॉग स्क्वायड से भी इलाकों में गश्त की जा रही है।

संवेदनशील स्थलों पर कॉर्बेट पार्क की गश्ती टीमें नजर बनाए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी रखी जा रही है। पार्क के रेंज अधिकारी भानु प्रकाश हरबोला ने बताया कि नए साल और थर्टी फर्स्ट यानि 31 दिसंबर के जश्न के दौरान शिकारियों और कई कुख्यात गिरोहों के कॉर्बेट लैंडस्केप में दाखिल होने की आशंका बनी रहती है, जिसमें यह शिकारी कड़के और फंदा लगाकर वन्यजीवों का शिकार करते हैं।

खासतौर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी, झिरना, कालागढ़ क्षेत्र में घुसपैठ की ज्यादा आशंका रहती है, जिसे लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नव वर्ष को लेकर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

शेयर करें