मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

यूपी की राह पर उत्तराखंड सरकार, अब सीएम धामी भी मदरसों का करवाएंगे सर्वे

इंडिया वॉइस

उत्तराखंड में मदरसों की गतिविधियों का सर्वे किया जाएगा, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि सभी मदरसों का सर्वे किया जाएगा, इन्हें लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं,

Pushkar Singh Dhami
240 camps will be organized for self-employment in uttrakhand
शेयर करें

उत्तराखंड में भी मदरसों की गतिविधियों का सर्वे किया जाएगा. सीएम पुष्कर सिंह धामी भी योगी सरकार की राह पर चल पड़े हैंं.सीएम धामी ने इस मामले में बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि सभी मदरसों का सर्वे किया जाएगा. इन्हें लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं. ऐसे में इनकी जांच कराई जानी बहुत जरूरी हो गई है.सीएम धामी ने सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं.
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में मदरसों के कामकाज, गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं. इन शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है. इसके लिए सभी मदरसों की जांच होगी. यूपी की तर्ज पर सभी मदरसों का सर्वे किया जाएगा. ऐसे में उत्तराखंड में भी मदरसों का सर्वे जरूरी हो गया है. इसके लिए जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

आपको बता दें कि मदरसों पर सीएम के बयान से ठीक एक दिन पहले सोमवार को बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा है कि कलियर इलाके के कुछ होटलों और ढाबों में ड्रग्स, सेक्स रैकेट और मानव तस्करी हो रही है. लोगों के सहयोग से इनका सफाया किया जाएगा.

शेयर करें