मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः झबरा वाला में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, गन्ना, धान और हरा चारा किया तहस-नहस

Rakesh

डोईवाला के झबरा वाला क्षेत्र में राजा जी नेशनल पार्क से सटे क्षेत्र में हाथियों की लगातार आमद से किसान पहले से ही परेशान थे।

elefant
शेयर करें

डोईवाला। डोईवाला के झबरा वाला क्षेत्र में राजा जी नेशनल पार्क से सटे क्षेत्र में हाथियों की लगातार आमद से किसान पहले से ही परेशान थे। लेकिन शनिवार की रात एक बार फिर जंगल से आए दर्जनों हाथियों के झुंड ने किसानों की 20 से 25 बीघे में लगी गन्ने, धान और हरी घास फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।

हाथियों द्वारा भारी नुकसान पहुंचाए जाने पर किसानों में काफी गुस्सा  है। किसानों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा हाथियों को भगाने में किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल पा रही है।

यह क्षेत्र राजाजी नेशनल पार्क से सटा होने के कारण झबरा वाला वन बीट के अंतर्गत आता है लेकिन पार्क के कर्मचारियों के पास हाथियों को खदेड़ने के लिए पर्याप्त हथियार नहीं है ना ही उन्हें कारतूस दिए गए हैं। जिससे कि हवाई फायरिंग कर हाथियों को खदेड़ सकें।

शेयर करें