मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मसूरी में गाड़ी पार्किंग को लेकर पर्यटकों और दुकानदारों के बीच मारपीट, चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग

Rakesh

उत्तराखंड के मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय दुकानदारों के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर जमकर विवाद हो गया। इस दौरान पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ जमकर मारपीट की।

jaam
शेयर करें

मसूरी। उत्तराखंड के मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय दुकानदारों के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर जमकर विवाद हो गया। इस दौरान पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ जमकर मारपीट की।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया।जिससे वहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान मसूरी पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को ही धमकाने का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोग गांधी चौक पुलिस चौकी इंचार्ज शोएब अली को सस्पेंड किए जाने की मांग कर रहे थे।

स्थानीय लोग मसूरी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगने के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुस्साए स्थानीय लोगों ने गांधी चौक पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ भी की।

शेयर करें