मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः कोटद्वार-दिल्ली के बीच चलने वाली नई रेलगाड़ी का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Rakesh

कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली कोटद्वार-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कोटद्वार- दिल्ली नई रेलगाड़ी का शुभारंभ किया।

train
शेयर करें

कोटद्वार। कोटद्वार से दिल्ली जाने वाली कोटद्वार-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कोटद्वार- दिल्ली नई रेलगाड़ी का शुभारंभ किया।

कोराना काल से दिल्ली और कोटद्वार के बीच रेलयात्रा पूरी तरह बंद हो गई थी, जिसको लेकर कोटद्वार की जनता सहित पूरे पौड़ी जनपद को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से कोटद्वार वासियों को यह सौगात मिली।

कोटद्वार ही नहीं पूरे पौड़ी जनपद के लिए महत्वपूर्ण है। इस रेलसेवा के प्रारंभ होने से कोटद्वार के आर्थिकी पर प्रभाव पड़ेगा, जिससे यहां के व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।

टैग: train
शेयर करें