मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः चंपावत के लोहाघाट में बनेगा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, पढ़ने व खेलने के साथ आवास की भी मिलेगी सुविधा

Rakesh

उत्तराखंड राज्य के युवाओं ने बीते कुछ वक्त में अपनी खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित महसूस करवाया है। राज्य की इन्हीं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं की प्रतिभा निखारने हेतु मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में लोहाघाट में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की घोषणा की थी।

minister
शेयर करें

चंपावत। उत्तराखंड राज्य के युवाओं ने बीते कुछ वक्त में अपनी खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित महसूस करवाया है। राज्य की इन्हीं खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं की प्रतिभा निखारने हेतु मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में लोहाघाट में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की घोषणा की थी।

उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट में बनने जा रहे राज्य के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए अब भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही इस कॉलेज की आधारशिला रखेंगे।

राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की तरह ही इस बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का भी निर्माण किया जाएगा। यह स्पोर्ट्स कॉलेज आवासीय होगा, जहां बालिकाओं को पढ़ने, खेलने के साथ ही आवास की सुविधा भी प्राप्त करवाई जाएगी। इस कॉलेज में उच्चस्तर की सुविधाएं विकसित की जाएगी ताकि बालिकाओं को अपने खेल कौशल को निखारने में पूर्ण मदद मिल सके।

शेयर करें