मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः  राज्यपाल ने मनाया गुरुपर्व, सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना

Rakesh

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने परिवार सहित सोमवार को गुरु पर्व के अवसर पर रायपुर रोड़ देहरादून स्थित श्री नानकसर सतसंग सभा गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

Governor celebrated Gurupurva
शेयर करें

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने परिवार सहित सोमवार को गुरु पर्व के अवसर पर रायपुर रोड़  देहरादून स्थित श्री नानकसर सतसंग सभा गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्तरकाशी के सिल्कयारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकलने के लिए भी प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि  श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए सभी एंजेसियों द्वारा बहुत सुनियोजित तरीके से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। एजेंसियां अनेक विकल्पों पर भी प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय की सर्वोच्च प्राथमिकता सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने की है। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी श्रमिक जल्दी ही कुशलतापूर्वक बाहर निकल जाएंगे।

शेयर करें