मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

यात्रा में खललः भीषण बारिश से ट्रेनों के पहिए थमे, 17 जुलाई तक कैंसिल रहेंगी कई ट्रेनें, रिफंड से रेलवे को 70 लाख से ज्यादा का नुकसान   

Rajni

लगातार हो रही भीषण बारिश से ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए तो कई निरस्त कर दिए गए हैं। ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

train
शेयर करें

नई दिल्ली। लगातार हो रही भीषण बारिश से ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए तो कई निरस्त कर दिए गए हैं। ट्रेनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेशनों पर पैसा रिफंड करने के लिए अलग से काउंटर खोले गए हैं। कई ट्रेनें 17 जुलाई तक कैंसिल रहेंगी। अंबाला, मुरादाबाद एवं दिल्ली मण्डल के कई सेक्शन पर जलस्तर बढ़ने एवं हरिद्वार-मोतीचूर रेलखंड में जलभराव के चलते पांच ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त रहीं।

वहीं आठ ट्रेनें 17 जुलाई तक कैंसिल रहेंगी। जबकि कई ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। ट्रेन कैंसिल होने से रेलवे को अब तक 70 लाख से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

शनिवार को ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस, 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस, 15002 देहरादून मुज़फरपुर एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रहेंगी।

जबकि गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ लालगढ़-अवध आसाम एक्सप्रेस वाया साहिबाबाद, नई दिल्ली, दिल्ली व किशनगंज के रास्ते, 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, दिल्ली, सरायरोहिल्ला नई दिल्ली, साहिबाबाद तथा 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस सब्जी मंडी नई दिल्ली व साहिबाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।

रविवार को नहीं चलेंगी ये गाड़ियां

15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस, 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस,14229 प्रयागराज संगम-देहरादून एक्सप्रेस,14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस

17 जुलाई को कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें

15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस,15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस,15001 मुज़फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस व 14230 देहरादून-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस।

टैग: train
शेयर करें