मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड 2024ः हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक

Rakesh

उत्तराखंड में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संपन्न कराई जाती हैं। इस बार वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं पारदर्शिता से कराने को लेकर बोर्ड के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

Uttarakhand Board
शेयर करें

रामनगर। उत्तराखंड में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संपन्न कराई जाती हैं। इस बार वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं पारदर्शिता से कराने को लेकर बोर्ड के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

इस संबंध में उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 का अवकाश कैलेंडर जारी होते ही बोर्ड परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।

अपर सचिव ने बताया कि बोर्ड का प्रयास है कि फरवरी माह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं संपन्न कराई जाए तथा इन परीक्षाओं को मार्च तक संपादित करा लिया जाए, ऐसा बोर्ड का प्रयास है। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल भी अप्रैल माह में घोषित कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक कराई जाएगी, जिसको लेकर बोर्ड द्वारा तैयारियां की जा रही है।

शेयर करें