मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः क्रिसमस और न्यू ईयर पर जिम कॉर्बेट पार्क फुल, पर्यटकों में उत्साह

Rakesh

क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के सभी पर्यटन जोन रात्रि विश्राम के साथ ही डे सफारी के लिए फुल हो चुके हैं। कॉर्बेट के आसपास के रिसॉर्ट भी 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक लगभग 70 प्रतिशत बुक हो चुके हैं। जिससे पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।

tourist
शेयर करें

रामनगर। क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के सभी पर्यटन जोन रात्रि विश्राम के साथ ही डे सफारी के लिए फुल हो चुके हैं। कॉर्बेट के आसपास के रिसॉर्ट भी 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक लगभग 70 प्रतिशत बुक हो चुके हैं। जिससे पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों की सबसे पंसदीदा जगहों में शुमार है। शायद यही कारण है कि क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए सैलानी प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को चुन रहे हैं। जिससे कॉर्बेट पार्क के सभी जोन रात्रि और डे सफारी को लेकर फुल हो चुके हैं। इसके अलावा कॉर्बेट पार्क से लगते लैंडस्केप में तकरीबन 350 से ज्यादा रिसॉर्ट भी 70 प्रतिशत तक फुल हो चुके हैं।

कॉर्बेट पार्क आने वाले पर्यटकों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां आ रहे हैं और यहां कि जैवविविधता जंगलों के बीच बने इन रिसॉर्ट में न्यू ईयर मनाते हैं, जो कि अपने आप में रोमांचित करता है। बेनियन रिट्रीट रिसॉर्ट की मैनेजर मोनिका कांबोज ने बताया कि हमारे रिसोर्ट क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 70 प्रतिशत तक हमारे रिसॉर्ट्स पैक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए हमारे पास कई आकर्षक पैकेज हैं।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिमान सिंह ने बताया कि इस बार कॉर्बेट के सभी पर्यटन व्यापारियों में खुशी की लहर है। क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर होटल कारोबारी अपने होटलों को सजाने में जुटे हैं। 25 से 31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर लगभग सभी रिसॉर्ट में 70 प्रतिशत बुकिंग आ चुकी है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि कॉर्बेट पार्क में नाइट स्टे के लिए सभी कक्ष यानि रूम ऑनलाइन बुक हो चुके हैं।

साथ ही लगभग सभी जोन डे सफारी के लिए भी फुल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये भी ध्यान में रखा रहा है कि पर्यटकों की आड़ में कोई पार्क के अंदर घुसकर अवैध काम को लेकर अंजाम न दे सके, इसलिए हमारी टीम द्वारा अलग-अलग माध्यमों से गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि कॉर्बेट पार्क से लगभग 500 मीटर का क्षेत्र साइलेंट ज़ोन घोषित हैं, तो ऐसे में रात्रि में 40 डेसिबल से ज्यादा व दिन में 50 डेसिबल से ज्यादा साउंड करेंगे तो उनके खिलाफ जुर्माने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें