मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

कनाडा के स्टेशन पर गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्री ने जताया दुःख

इंडिया वॉइस

कार्तिक वासुदेव कनाडा में प्रबंधन की पढ़ाई करने गया था। वह इसी वर्ष जनवरी में भारत से कनाडा पहुंचा था। वह वहां प्रबंधन की पढ़ाई के साथ एक रेस्टोरेंट में काम भी करता था।

indian Student died in canada
शेयर करें

कनाडा के एक उपनगरीय स्टेशन पर हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गयी। मृतक छात्र कार्तिक वासुदेव कनाडा में प्रबंधन का छात्र था। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी छात्र कार्तिक वासुदेव कनाडा में प्रबंधन की पढ़ाई करने गया था। वह इसी वर्ष जनवरी में भारत से कनाडा पहुंचा था। वह वहां प्रबंधन की पढ़ाई के साथ एक रेस्टोरेंट में काम भी करता था।

टोरंटो पुलिस सेवा के अनुसार एक स्थानीय उपनगर स्टेशन से निकलते समय उसके साथ लूट का प्रयास हुआ। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर कुछ लोगों ने उसे घेर कर कई गोलियां मारीं। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद वासुदेव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। टोरंटो पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता उन गवाहों की तलाश कर रहे हैं, जो घटना के समय इलाके में मौजूद थे। इसके अलावा स्टेशन व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर भारतीय छात्र की मृत्यु पर दुखी होने के साथ छात्र के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘हम टोरंटो में गोलीबारी की घटना में भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या से स्तब्ध और व्यथित हैं।’’ महावाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘‘परिवार के साथ संपर्क में हैं और शव को जल्द परिजनों को सौंपने के लिए हर संभव मदद प्रदान करेंगे।’’

शेयर करें