मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में
अन्य खबरें

Indonesia में फुटबॉल के मैदान पर मौत का तांडव, हिंसा के बाद मची भगदड़ में गई127 लोगों की जान

इंडिया वॉइस

इंडोनेशिया में हुए फुटबॉल मैच में एक टीम की हार के बाद गुस्साए फैंस का पारा चढ़ गया और वो मैदान में घुस गए. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और फैंस के बीच झड़पें हुईं.

शेयर करें

इंडोनेशिया में शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 127 लोग मारे गए हैं.लोगों में मारे गए दो पुलिस अधिकारी भी शामिल. घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई. खबरों के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था. इस बीच अरेमा की टीम हार गई. जिसके बाद अपनी टीम को हारता देख बड़ी संख्या में फैंस मैदान की तरफ भागने लगे और हिंसा शुरू कर दी. इसके बाद स्थानीय पुलिस और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बल के सदस्य मैदान में एंटर हुए और पर्सेबाया सुरबाया के खिलाड़ियों की सुरक्षा की गई.

सुरक्षाकर्मियों और फैंस के बीच हुई झड़प

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट है कि पिच पर सुरक्षा बलों और फैंस के बीच झड़पें हुईं. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों पर फैंस ने चीजें फेंकना शुरू कर दिया. फिर भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया.पीटी लीगा इंडोनेशिया बारू (LIB) के अध्यक्ष अखमद हदियन लुकिता ने इंडोनेशिया में हुई इस हिंसक घटना पर कहा कि हम इस घटना से चिंतित हैं और गहरा खेद है. हम संवेदना जताते हैं और उम्मीद है कि यह हम सभी के लिए एक सबक होगा.

शेयर करें