1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. केरल में मानव बलि: 2 महिलाओं की मौत, शवों के टुकड़े-टुकड़े करके दफनाया गया; 3 गिरफ्तार

केरल में मानव बलि: 2 महिलाओं की मौत, शवों के टुकड़े-टुकड़े करके दफनाया गया; 3 गिरफ्तार

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने केरल के पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला में अपने घर के पास दफनाने से पहले दो महिलाओं का गला काटकर हत्या कर दी, उनके शरीर के अंगों को टुकड़ों में काट दिया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Kerala Human Sacrifice: एक दिल दहला देने वाली घटना केरल से सामने आ रही है जहां एक दंपत्ति ने दो महिलयों की हत्या कर उनके शवों को टुकड़े-टुकड़े करके दफनाया ताकि उनके घर सुख और समृद्धि आए। केरल में मानव बलि की घटना सामने आई है, जहां दो महिलाओं को अगवा कर मार दिया गया। पहले इन दोनों महिलाओं का कथित तौर पर अपहरण किया गया फिर उनकी हत्या कर उन्हें दफना दिया गया और यह सब कुछ आर्थिक संपन्नता हासिल करने के लिए ‘जादू टोना’ के तहत किया गया। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. शवों को निकालने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है और फिर इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

आपको बता दें कि, यह मामला राज्य के पथानामथिट्टा जिले के तिरुवल्ला के एलनथूर गांव का है, जहां दो महिलाओं की एक दंपति ने कथित तौर पर हत्या कर दी. केरल पुलिस ने आज मंगलवार को यह जानकारी दी. कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो महिलाओं को मार दिया गया और फिर उन्हें दफना दिया गया.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिलाओं के नाम रोसेलिन और पद्मा बताए जा रहे हैं. एक महिला जून से जबकि दूसरी सितंबर से लापता थी. पुलिस जब दोनों के लापता होने के केस में जांच कर रही थी तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि महिलाओं की बलि दी गई है. पुलिस ने इस मामले में त्रिरुवल्ला के रहने वाले भगावल सिंह और उसकी पत्नी लीला और एक अन्य आरोपी शिहाब को हिरासत में लिया है. तीनों से पूछताछ की जा रही है. महिलाओं को एर्नाकुलम से तस्करी कर लाया गया था, दोनों की हत्या तिरुवल्ला में की गई. शिहाब पर कथित तौर पर महिलाओं को लालच देकर तिरुवल्ला लाने का आरोप है. वहीं, भगावल सिंह और उसकी पत्नी लीला पर दोनों महिलाओं की बलि देने का आरोप है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि, पुलिस कमिश्नर सी एच नागाराजू ने बताया कि मानव बलि देने की आशंका जताई जा रही है. हम महिलाओं के शवों को बरामद करने के लिए जांच कर रहे हैं. महिलाओं का सिर काट कर हत्या की गई है और उनके शरीर को पठानमथिट्टा के एलंथूर में दफनाया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. महिलाओं की बलि का मुख्य उद्देश्य दंपति द्वारा आर्थिक समृद्धि पाने की चाह थी. उन्होंने बताया कि कपल और एजेंट ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, महिलाओं की हत्या बेरहमी से की गई.

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आरोपी कपल वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे और उन्होंने भगवान को खुश करने और संकट से बाहर आने के लिए महिलाओं की बलि देने का फैसला किया. उन्होंने महिलाओं की हत्या कर शवों को दफना दिया।

पढ़ें :- Indonesia : यात्रियों को लेकर जा रही नाव में लगी भीषण आग...5 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com