मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Tunnel Rescue- ऑगर मशीन से अब नहीं होगी ड्रिलिंग, मैनुवल चलेगा अभियान, सीएम धामी ने ली राहत व बचाव की जानकारी

Rakesh

सिलक्यारा टनल में चल रहा रेस्क्यू अभियान अब मैन्युवली होगा। टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू अभियान का शनिवार को 14वां दिन है। ऑगर मशीन से अब ड्रिलिंग का काम नहीं किया जाएगा।

tunnel rescue
शेयर करें

उत्तरकाशी। सिलक्यारा टनल में चल रहा रेस्क्यू अभियान अब मैन्युवली होगा।  टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू अभियान का शनिवार को 14वां दिन है। ऑगर मशीन से अब ड्रिलिंग का काम नहीं किया जाएगा। ऑगर मशीन में आ रही बाधाओं के चलते विशेषज्ञ भी दूसरा विकल्प तलाशने में जुटे हैं।

रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है, जिससे मजदूरों के जल्द बाहर आने की उम्मीद जग गई है। रेस्क्यू के दौरान GPR टेक्नोलोजी का अनुमान विफल साबित हुआ। GPR ने यह नहीं दिखाया था कि अगले 5 मीटर में कोई मेटल है।

ऑगर मशीन जैसे ही शुरू हुई, कुछ ही दूरी पर मेटल ने मशीन की रफ्तार रोक दी। अभी भी 49 मीटर ही ड्रिलिंग हो पाई है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सिलक्यारा टनल पहुंचकर राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया। रेस्क्यू अभियान में लगी एजेंसी को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। सीएम धामी ने अभी तक के रेस्क्यू अभियान की  जानकारी भी ली।

शेयर करें