मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- ‘राधे-राधे तो शुरुआत है, सपा के लिए अब राम नाम सत्य का समय दिल्ली के कैफे में पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप! दो महिला सहकर्मियों समेत तीन गिरफ्तार ‘यह हमारे दिलों का गठबंधन है’, पंजाब में BJP-अकाली दल की दोस्ती पर बोले CM सैनी सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR
अन्य खबरें

Misbehave in Flight: नहीं थम रही प्लाइट में बदसलूकी की हरकतें……..यात्रियों ने क्रू मेंबर्स को दी गालियां…….

Shahi

नशे में बदतमीजी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं...जिसको लेकर आरोपियों पर कार्रवाई भी हुई है...लेकिन लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.....

misbehave in flight
शेयर करें

प्लाइट में नशे में बदतमीजी

पिछले कई महीनों से प्लाइट में नशे में बदतमीजी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं…जिसको लेकर आरोपियों पर कार्रवाई भी हुई है…लेकिन लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं…..वहीं अब एक और घटना सामने आई है जहां दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की प्लाइट में बुधवार को दो पैसेंजर्स ने साथी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को गालियां दी…जानकारी के मुताबिक क्रु मेंबर्स ने बताया कि दोनों यात्री नशे में थे….फ्लाइट मुबंई में लैंडिंग के बाद पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है…

 

एयरलाइन की शिकायत पर FIR दर्ज

पुलिस के मुताबिक दोनों यात्री एक साल तक दुबई में काम करने के बाद भारत  लौट रहे थे…दोनों ने एयरपोर्ट पर ड्यटी फ्री शॉप से शराब खरीदी और सेलिब्रेशन शुरु कर दिया…प्लाइट में हंगामा करने पर क्रू मेंबर्स ने यात्रियों से शराब की बोतल छीनने की कोशिश की तो वो और ज्यादा झगड़ने लगे…..आपको याद होगा पिछले साल शंकर मिश्रा नाम के यात्री ने न्यूयॉर्क से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में नशे में एक महिला पर पेशाव किया था…

 

फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश

वहीं 17 मार्च को असम से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक शख्स को सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया था…उसे फ्लाइट क्रू ने टॉयलेट में धुम्रपान करते पकड़ा था… फ्लाइट के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते ही शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया था….इसके साथ ही 11 मार्च को एअर इंडिया के विमान में एक यात्री को सिगरेट पीते पकड़ा गया… पुलिस के मुताबिक लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक अमेरिकी यात्री टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था… क्रू मेंबर्स ने जब उसे रोका तो वह उन पर चिल्लाने लगा…साथ ही फ्लाइट का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की…जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे बैठा दिया….

 

शेयर करें