मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

एक दर्जन से अधिक अधिकारी विजिलेंस की रडार पर, आय से ज्यादा संपत्ति पर चल रही है जांच

Rakesh

उत्तराखंड सरकार के करीब दर्जनभर अधिकारियों की जांच विजिलेंस द्वारा की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस को मिली शिकायत पर यह जांच हो रही है।

Vigilance director
शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के करीब दर्जनभर अधिकारियों की जांच विजिलेंस द्वारा की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस को मिली शिकायत पर यह जांच हो रही है।

हल्द्वानी पहुंचे विजिलेंस के डायरेक्टर वी. मुरुगेशन ने बुधवार को विजिलेंस के एसपी प्रह्लाद मीणा समेत अन्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें विजिलेंस द्वारा की जा रही जांचों की स्टेटस रिपोर्ट देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डायरेक्टर विजिलेंस वी. मुरुगेशन ने कहा कि विजिलेंस उन अधिकारियों के खिलाफ अभी जांच कर रही है, जिनकी आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में शासन स्तर से शिकायत मिली है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस का काम सबूत को इकट्ठा करना है और इसके बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

दरोगा भर्ती घोटाले में भी विजिलेंस जांच जारी, जल्द आएगी रिपोर्ट

उन्होंने बताया कि दरोगा भर्ती घोटाले में भी विजिलेंस की जांच जारी है और जल्द रिपोर्ट सहित सारे तथ्य सामने आएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विजिलेंस की हर जांच सबूत के आधार पर होती है।

कहा कि सबूत मिलने पर ही विजिलेंस द्वारा  कार्रवाई की जाती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर सामने आएं। क्योंकि जब तक शिकायतकर्ता ही खुलकर सामने नहीं आएंगे तब तक वे भी कुछ नहीं कर पाएंगे।

शेयर करें