1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शबाना आजमा को दिया करार जवाब,बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल एजेंट

MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शबाना आजमा को दिया करार जवाब,बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग के स्लीपर सेल एजेंट

अभिनेत्री शबाना आजमी ने बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई को लेकर नाराजगी जताई थी,मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार कहा है कि शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग के स्लीपर सेल के एजेंट

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अभिनेत्री शबाना आजमी ने बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों की रिहाई को लेकर नाराजगी जताई थी. उनके बयान पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा है कि शबाना आजमी, जावेद अख्तर और नसीरुद्दीन शाह ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग के स्लीपर सेल के एजेंट हैं.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

भाजपा नेता मिश्रा ने तंज कसा कि राजस्थान में कन्हैयालाल की हत्या हुई, इनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला.झारखंड के दुमका में एक बच्ची को जिंदा जलाकर मार डाला तो ये लोग चुप थे.भाजपा शासित राज्य में कुछ हो जाए, फिर इन्हें देश में रहने से डर लगेगा.फिर एक अवॉर्ड वापसी गैंग सक्रिय हो जाएगी. फिर ये लोग गला फाड़-फाड़ कर चिल्लाने लगते हैं. ये लोग अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हैं. इन्हें सभ्य और धर्मनिरपेक्ष कैसे कहा जा सकता है. अब इन सभी लोगों को देश की जनता जान चुकी है.

बता दें मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने बिलकिस बानो केस के दोषियों की रिहाई की निंदा करते हुए कहा कि यह स्थिति काफी भयानक है. एक तरफ से देश में नारी शक्ति को बढ़ावा देने की बातें जोर-शोर से की जाती है लेकिन इन सब को देखने के बाद मैं सोच में पड़ जाती हूं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com